प्रदेश

अनुराग जैन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव, वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। आज, राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मध्यप्रदेश का नया मुख्य सचिव घोषित कर दिया गया है। अनुराग जैन लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और अब प्रदेश में लौट रहे हैं।

मध्यप्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन, राज्य के 35वें मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त होंगे। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने के बाद उनका स्थान लेंगे।

अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और अब मुख्यसचिव के रूप में प्रदेश में लौट रहे हैं। जैन प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मंत्रालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वे वित्त प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं।

अनुराग जैन के साथ-साथ अन्य नाम जैसे राजेश राजौरा, मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया भी मुख्य सचिव पद के लिए चर्चा में थे, लेकिन जैन की वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए चुना गया। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव भी रह चुके हैं और भोपाल के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव की पसंद

जैन की नियुक्ति का आधार उनका अनुभव और सीनियोरिटी है। हालांकि वे सीएम डॉ मोहन यादव की पसंद भी हैं। अनुराग जैन को सीएस बनाने की चर्चा नौ महीने पहले भी हुई थी, जब सीएम डॉ. मोहन यादव से दिल्ली स्थित एमपी भवन में उनकी मुलाकात हुई थी। माना जा रहा था कि वे जल्द ही एमपी लौट सकते हैं।

 

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

1 hour ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

1 hour ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

1 hour ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

1 hour ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

1 hour ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

2 hours ago