प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से नागरिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मलबे में दबे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू करने और घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Gaurav

Recent Posts

सेना-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान, एक पुलिसकर्मी घायल

-कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ जारी श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के…

1 hour ago

रातापानी अभयारण्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वन क्षेत्र में फैली पुरासम्पदा को संरक्षित करने की योजना बनायें मध्यप्रदेश राज्य वन्य बोर्ड…

1 hour ago

पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर होगी मध्यप्रदेश की अलग पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती विजयादशमी के पावन पर्व पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

भोपाल : देवी अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण के कार्यों की स्मृति में विजयादशमी पर्व पर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर में चौथे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव…

2 hours ago