दुनिया

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई। यह घटना वुहान के पास वुचांग शिपयार्ड में हुई। इस घटना का खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है। डूबने वाली पनडुब्बी झाओ क्लास की थी और परमाणु ऊर्जा से चलती थी। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने पनडुब्बी हादसे को छिपाने की काफी कोशिश की होगी। यही वजह है कि खुलासे में देर हुई। वॉशिंगटन में चीनी ऐंबैसी के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके पास इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

16 मई के बाद लापता हुआ सबमरीन 10 मार्च को मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट इमेज में झाउ-क्लास सबमरीन को वुहान के पास शिपयार्ड में खड़ा देखा गया था। इस सबमरीन को उसकी लंबी टेल से पहचाना जाता है। इसके बाद इसे प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट इमेज में 16 मई को भी देखा गया। जून के आखिर में यहां की और तस्वीरें ली गईं, जिसमें इसे नहीं देखा गया। सैटेलाइट इमेज पर रिसर्च करने वाले टॉम शुगार्ट ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी। इसके बाद वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस पर स्टोरी की।शुगार्ट ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि कोई पनडुब्बी डूब गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि वह तो परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी थी। उन्होंने कहा-क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि सैन डिएगो में एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी डूब जाए और सरकार इसे दबा दे और किसी को इसके बारे में न बताए? ये मुमकिन नहीं है।

पनडुब्बी को लेकर चीन ने कोई जानकारी नहीं दी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पनडुब्बी को बचा लिया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे फिर से काम पर लगने में कई महीने लग सकते हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भी अब तक इस घटना की कोई पुष्टि नहीं की है।अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि इसके डूबने का कारण क्या था। जब ये डूबी तब उसमें न्यूक्लियर फ्यूल था या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। इस हादसे में कोई हताहत हुआ या नहीं इसका भी पता नहीं चला है।

Gaurav

Recent Posts

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

1 hour ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

1 hour ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

1 hour ago

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…

1 hour ago

कर्नाटक में CBI को नो एंट्री, सरकार ने लगाया ‘पक्षपात’ का आरोप !

सिद्धारमैया पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया है आदेश.. नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार…

2 hours ago

सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर में किया बढ़ोतरी का ऐलान

अब मजदूरों को हर महीने मिलेगी 26,910 रुपये तक की सैलरी... दिल्ली : केंद्र सरकार ने…

2 hours ago