देश

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है। अब लगभग एक दर्जन राज्यों में एक बार फिर झमाझम बारिश करेगा इसके बाद विदाई लेगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को मॉनसून विदाई का तोहफा दे रहा है। इस सप्ताह भी उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अब तक गुरुवार, 26 सितंबर तक पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों से विदा हो चुका है। खास बात है कि मॉनसून की विदाई करीब 10 दिनों की देरी से शुरू हुई है।

पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में 7 दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं। वहीं, झारखंड में 27 सितंबर, बिहार में 28 सितंबर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 सितंबर, 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में 27 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 28 सितंबर को भी मध्य महाराष्ट्र गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। शनिवार को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिम क्षेत्र में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।पश्चिम मध्य प्रदेश में 27 और 28 सितंबर को भारी बारिश की संभावनाएं हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में 28 और 29 सितंबर, केरल और माहे में 28 से 30 सितंबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 29 सितंबर, तटीय कर्नाटक में 30 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।

Gaurav

Recent Posts

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

37 mins ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

40 mins ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

43 mins ago

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…

46 mins ago

कर्नाटक में CBI को नो एंट्री, सरकार ने लगाया ‘पक्षपात’ का आरोप !

सिद्धारमैया पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया है आदेश.. नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार…

52 mins ago

सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर में किया बढ़ोतरी का ऐलान

अब मजदूरों को हर महीने मिलेगी 26,910 रुपये तक की सैलरी... दिल्ली : केंद्र सरकार ने…

56 mins ago