दुनिया

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह के कदम उठाते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका (USA) ने भारत को 297 पुरावशेष (Antiquities) सौंपे हैं. इन पुरावशेषों को देश से बाहर तस्करी करके लाया गया था और इन्हें बरामद कर लिया गया. सांस्कृतिक संपत्ति की तस्करी ने इतिहास में कई संस्कृतियों और देशों को प्रभावित किया है. भारत विशेष रूप से इससे प्रभावित हुआ है।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करना और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना जारी है. मैं भारत में 297 अमूल्य पुरावशेषों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन और अमेरिकी सरकार का बेहद आभारी हूं.” भारत के प्रधानमंत्री ने इन कलाकृतियों की वापसी में समर्थन के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक भौतिक संस्कृति का हिस्सा थीं, बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना के आंतरिक केंद्र का निर्माण करती थीं.

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

40 mins ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

48 mins ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

53 mins ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

55 mins ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

58 mins ago

युद्ध और खतरनाक होगा, लेबनान में 16 सौ ठिकानों पर हमला,मृतकों की संख्या 5 सौ के पार

बेरुत। गाजा के बाद अब लेबनान पर इजरायल ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इन हमलों…

60 mins ago