देश

झारखंड के गाण्डेय और बरकट्टा विधानसभा में परिवर्तन सभा में सीएम डॉ. मोहन यादव बोले…

भाजपा की डबल इंजन की सरकार झारखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

– झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं, सोरेन परिवार के भ्रष्टाचार से जनता बेहाल

– खुशहाल जनता, समृद्ध झारखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं

– भाजपा सरकार आदिवासियों सम्मान देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही – डॉ. मोहन यादव

रांची। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को गिरीडीह जिले की गाण्डेय और हजारीबाग जिले की बरकट्टा विधानसभा में परिवर्तन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके वोट से सोरेन परिवार सत्ता में आया और जनता व प्रदेश का विकास करने की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी, परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए और अपना विकास करने लगे। मुख्यमंत्री रहते किए गए भ्रष्टाचार के कारण हेमंत सोरेन जेल गए, जेल से छूटते ही दोबारा मुख्यमंत्री बन गए। झारखंड की भोली-भाली जनता जिस पार्टी से प्रदेश के विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, वह प्रदेश को लूटने और भ्रष्टाचार में व्यस्त है। झारखंड की जनता रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है। आप भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दें, भाजपा झारखंड को विकसित प्रदेश बनाएगी। झारखंड की जनता को खुशहाली देने, समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए यहां डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। आप झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनाएं, इस प्रदेश को भाजपा विकसित प्रदेश बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार झारखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मौजूदा राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण झारखंड पिछड़ता जा रहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि झारखंड की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को समृद्ध बनाने का सपना देखा था। इस क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए राज्य का गठन किया गया था, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदला जाए। सरकार आपके वोट से ही बदलेगी, इसलिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर सरकार बनाएं। भाजपा झारखंड को आप सभी के सपनों का राज्य बनाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनता से विकास का वादा करके सत्ता में आने वाले सोरेन परिवार ने जनता की सुध नहीं ली। विरोधी दल के नेताओं ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया और झूठ बोलकर वोट ले लिए।

मौजूदा राज्य सरकार से बदला लेने का समय आ गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार और सोरेन परिवार ने किसी भी गरीब जनता का भला नहीं किया। सोरेन परिवार और उनकी पार्टी अपना जेब भरने के लिए भ्रष्टाचार करते रहे। झारखंड जैसे प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण यहां की जनता को दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाना पड़ता है। अब समय आ गया है कि झारखंड की मौजूदा राज्य सरकार के किए गए भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी की उसे सजा दी आए और बदला लिया जाए। यह बदला तभी पूरा हो सकता है, जब आप सोरेन परिवार को सत्ता से हटाकर देश और जनता की सेवा करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सेवा को मौका दें। इस बार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आने वाली है।

झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है, इस षड्यंत्र को समाप्त करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि झारखंड में दिन-प्रतिदिन हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है, यह हम सबके लिए गंभीर संकेत हैं। मैं आदिवासी अंचल में खड़ा होकर पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि 2011 की जनगणना के आंकड़े देख लीजिए, लगातार हमारी आबादी घटती जा रही है, जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है। कांग्रेस के षड्यंत्रों के बाद, अब झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सपना देखा था कि यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा के कारण भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा, लेकिन दुर्भाग्यवश, यह राज्य बेईमानों के हाथों में चला गया और आज झारखंड का नाम सबसे खराब राज्यों में लिया जाता है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदलकर डबल इंजन की सरकार बनाई जाए, जो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जाएगी। यह हमारा संकल्प है, और इस संकल्प यात्रा के माध्यम से हम हर व्यक्ति को यह बताने आए हैं कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है। झारखंड की जनता ने पिछले पांच सालों में झूठे वादे करने वालों को देख लिया है, और अब वक्त आ गया है कि उन्हें घर भेजा जाए।

भाजपा सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक केंद्र में सरकार चलाई, लेकिन कभी आदिवासियों का भला नहीं किया। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जनजातीय समाज की बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। यह हमारी पार्टी का आदिवासी समाज के प्रति समर्पण को दिखाता है। भाजपा सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।

Gaurav

Recent Posts

Manufacturing Output Growth Slips to 3-Month Low on Weak Demand, India-Pakistan Conflict

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…

2 weeks ago

GST Collections Rise 16.4% to Over Rs2.01 Lakh Crore in May, Imports Drive Growth Surge

Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…

3 weeks ago

India’s FY25 Fiscal Deficit Stays Within Target at 4.8% of GDP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…

3 weeks ago

India’s GDP Grows 7.4% in March Quarter, FY25 Growth Slows to 6.5

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…

3 weeks ago

Narayana Murthy Funds IIM Ahmedabad’s First Inflation-Proof MBA Scholarship: Here’s How It Works

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…

3 weeks ago

India’s Economy More Than Half the Size of US in PPP Terms, Says NITI Aayog VC Suman Bery

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…

3 weeks ago