दुनिया

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि पूर्वी येरूशलेम राजधानी वाले एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के गठन के बिना सऊदी अरब इजरायल के साथ कोई भी राजनयिक संबंध नहीं रखेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्राउन प्रिंस सलमान ने इस बात पर जोर देकर कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दा सऊदी अरब के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता पर है। प्रिंस सलमान सऊदी शूरा परिषद के नौवें सेशन के पहले साल के उद्घाटन में शामिल हुए।

क्राउन प्रिंस ने कहा कि हम एक बार फिर जोर देते हैं कि इजरायली ऑक्यूपेशन अथॉरिटी द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ किए गए अपराधों को सऊदी अरब स्वीकार नहीं करेगा। यह अंतर्राष्ट्रीय और मानवीय कानूनों की अवहेलना है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की ओर से क्राउन प्रिंस ने उन देशों का आभार माना जिन्होंने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दी है और अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

क्राउन प्रिंस ने कहा कि हम मानते हैं कि मानवता की भलाई और हमारे साझा सभ्यतागत मूल्यों का संरक्षण एक उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करने पर निर्भर करता है। इसके लिए देशों की स्वतंत्रता और मूल्यों के लिए आपसी सम्मान, अच्छे पड़ोसी और गैर-हस्तक्षेप के सिद्धांतों को बनाए रखना और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना जरूरी है। इससे ही क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

2 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

2 hours ago

भारत ने यूक्रेन भेजे गोला बारूद, रूस ने जताई आपत्ति, भारत ने कहा झूठी खबर फैलाई गई

नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर चली थी कि भारत से तमाम गोला बारूद…

2 hours ago