देश

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजनीति में तिरुपति मंदिर के लड्डुओं की इंट्री हो गई है। सत्तारुढ़ टीडीपी और विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बीच घमासान मचा हुआ है। इस विवाद की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि पिछली वाईएसआर कांग्रेस के राज में तिरुपति में प्रसाद में मिलने वाले लड्डुओं में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी इस्तेमाल करती थी। वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली पार्टी ने इस आरोप को खारिज करते हुए दुर्भावनापूर्ण बताया है।

इस पूरे मामले में वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू पर तिरुपति मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। रेड्डी ने एक्स पर लिखा, चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। तिरुमला प्रसाद के बारे में उनकी टिप्पणी अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है। कोई भी व्यक्ति ऐसे शब्द नहीं बोलेगा या ऐसे आरोप नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा, यह फिर साबित हो गया है कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। भक्तों की आस्था को मजबूत करने के लिए मैं अपने परिवार के साथ तिरुमला प्रसाद के संबंध में भगवान के सामने शपथ लेने के लिए तैयार हूं। क्या चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के साथ भी ऐसा करने को तैयार हैं?

एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जगन रेड्डी सरकार के तहत तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर द्वारा प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डू बनाने के लिए शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी का उपयोग किया गया था। मंदिर का प्रबंधन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा किया जाता है। नायडू की तेलुगु देशम पार्टी जून में पवन कल्याण की जन सेना और भाजपा के साथ गठबंधन करके आंध्र प्रदेश में सत्ता में आई है।नायडू ने तेलुगु में कहा, पिछले 5 वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तिरुमला की पवित्रता को कलंकित किया है। उन्होंने अन्नदानम (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया और घी के बजाय पशु चर्बी का उपयोग करके पवित्र तिरुमला लड्डू को भी दूषित कर दिया। इस खुलासे ने चिंता पैदा कर दी है। हालांकि, अब हम शुद्ध घी का उपयोग कर रहे हैं। हम टीटीडी की पवित्रता की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

2 hours ago

भारत ने यूक्रेन भेजे गोला बारूद, रूस ने जताई आपत्ति, भारत ने कहा झूठी खबर फैलाई गई

नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर चली थी कि भारत से तमाम गोला बारूद…

2 hours ago