नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के घोषणा की थी, तभी से आतिशी के नाम की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी। होते-होते आज आप विधायकों की बैठक हुई जिसमें आतिशी के नाम पर सहमति बन गई। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी और अरविंद केजरीवाल शाम को सीएम पद से इस्तीफा देंगे। आतिशी, जो शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय भूमिका के लिए जानी जाती हैं, अब दिल्ली की अगुवाई करेंगी। वह पहले भी केजरीवाल सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और दिल्ली के शिक्षा मॉडल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है। आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह आम आदमी पार्टी को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं।दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री है। वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास पांच विभाग हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग और बिजली शामिल हैं। शाम को केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह जल्दी ही आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलते हुए आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर मुहर लगाई। इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम को औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देंगे। इस फैसले से दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां आतिशी , जो केजरीवाल के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, अब दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दे की अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई थी। उसी दिन ही वह जेल से बाहर आ गए। उसके बाद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दे। आप अपना फैसला सुनाओगे तब मैं जाकर उस कुर्सी पर बैठूंगा। आपको लग रहा होगा कि अब में ऐसा क्यों बोल रहा हूं, इन्होंने मुझपर आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, इस काम के लिए नहीं आया था मैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,1 May'25 Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal concluded his…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has underscored the need…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,28 April'25 India has lifted an estimated 171 million people out…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,24 April’25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) have withdrawn over $2.27 billion…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,24 April'25 Despite downward revisions from major global financial institutions, India…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 April’25 India's economic narrative in 2025 is a tale of…