प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएवल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो में होंगे शामिल,PM मोदी करेंगे शुभारंभ

म.प्र. में क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को करेंगे साझा

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांधीनगर गुजरात में चौथे ग्लोबल रिन्यूएवल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एवं एक्सपो (री-इंवेस्ट-24) का 16 सितंबर को शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. में क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को साझा करेंगे। एक्सपो में मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्य इस समिट में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष समिट के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भागीदारों में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जर्मनी और नॉर्वे जैसे देश भी शामिल हैं।

क्या है री-इन्वेस्ट समिट

दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू करके क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक निवेशों, डेवलपरों, निर्माताओं और नवोन्मेषकों (इनोवेटर्स) को एक साथ लाने का मंच है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास और स्थापना में तेजी लाना तथा भारतीय ऊर्जा हितधारकों को वैश्विक निवेश समुदाय से जोड़ना है।

पहला री-इन्वेस्ट इंडिया 2015 में और दूसरा 2018 में तथा तीसरा री-इन्वेस्ट इंडिया 2020 में आयोजित किया गया था। री-इन्वेस्ट इंडिया भारत और विदेशों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को आकर्षित करने में सफल रहा है। यह चौथी री-इन्वेस्ट समिट है, इसमें 40 से ज्यादा सेशन आयोजित किए जाएंगे। हजारों प्रतिनिधि-मंडल इसका हिस्सा बनेंगे। री-इन्वेस्ट 2024 का केंद्रीय विषय “मिशन 500 गीगावॉट” है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

20 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

25 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

28 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

32 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

36 mins ago