प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलकर एम्स डायरेक्टर ने दी स्वास्थ्य सर्वेक्षण की मौखिक जानकारी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को एम्स भोपाल के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव को डॉ. सिंह ने नागरिकों के हित में बीमारियों से राहत दिलवाने के लिए एम्स भोपाल की पहल से अवगत करवाया। डॉ. सिंह ने बताया कि राज्य में एक महत्वपूर्ण कैंसर सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में 47 हजार 837 व्यक्तियों ने भाग लिया, जो 41 जिलों से आए थे। इनमें से 28 हजार 77 (58.7%) ग्रामीण क्षेत्र से थे और 19 हजार 760 (41.3%) शहरी क्षेत्र से थे। एम्स डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रकाशित पुस्तिका भी भेंट की।

एम्स डायरेक्टर ने बताया कि सर्वेक्षण का उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्दिष्ट आयु समूहों पर केंद्रित था। डेटा संग्रहण के दौरान दंत कैरिज, पीरियोडेंटल रोग, दंत फुरोमैलोक्शन और मौखिक म्यूकोसल लेसन्स जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी जुटाई गई। एम्स डायरेक्टर डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि इस सर्वेक्षण को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए एक नई मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की गई है, जिसे ‘ओरल हेल्थ सर्वे मॉनिटरिंग मोबाइल एप्लिकेशन’ नाम दिया गया है। इसके साथ ही, डेटा एंट्री के लिए एक विशेष सॉफ़्टवेयर भी तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक वेरिएबल के लिए विशेष एंट्री कोड हैं।

मध्यप्रदेश के लिए एक अनूठी पहल के तहत, ‘ओरल हेल्थ डेटा बैंक’ का भी निर्माण किया गया है, जो देश में अपनी तरह का पहला है। इस प्रयास से राज्य में मौखिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स डायरेक्टर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

3 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

3 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

3 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

3 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

4 hours ago