देश

जो ताकतें देश के खिलाफ चलती हैं राहुल गांधी उनके साथ चलते हैं

-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जम्मू में कांग्रेस पर किया पलटवार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू में एक सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में यदि कांग्रेस की 20 सीटें और आ गई होती तो ये सारे के सारे लोग जेल में होते।

अनुराग ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे में कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता नजर आती है। खड़गे चुनाव हारने के बाद भी लोकतंत्र और भारत की जनता का अपमान कर रहे हैं। वहीं विदेश में जाकर राहुल गांधी भारत को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। राहुल गांधी देश के टुकड़े करने वाले लोगों के साथ नजर आते हैं। बीजेपी देश के टुकड़े करने वालों को जड़ से खत्म करने का काम करती है। कांग्रेस की तानाशाही वाली मानसिकता नहीं चलेगी। इसे देश स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने भारत विरोधी सांसद इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात को देश विरोधी बताया। ठाकुर ने कहा कि जो ताकतें देश के खिलाफ चलती थीं राहुल गांधी उनके साथ चलते हैं। वह भारत विरोधी इल्हान के साथ मुलाकात करते हैं। वहां कौन सा झंडा था। यह लोग क्यों पाक अधिकृत कश्मीर से आए लोगों के और भारतीय समुदाय के हक छीनना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी क्यों आरक्षण को खत्म करना चाहती है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राज्य में चुनावों के बीच कश्मीर के अनंतनाग में एक सभा में कहा था कि लोकसभा चुनावों में 400 सीटों का दावा करने वाले लोग 246 सीटों पर आ गए। यदि कांग्रेस पार्टी की 20 सीटें और आ गई होती तो ये सभी लोग आज जेल में होते। ये लोग जेल में ही रहने लायक हैं। बीजेपी भाषण बहुत देती है, लेकिन इसकी करनी और कथनी में बहुत ही ज्यादा फर्क है।

Gaurav

Recent Posts

India’s Trade Deficit Reaches 10-Month High at $29.65 Bn

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 Sep'24 India’s economy continues to demonstrate robust growth and resilience,…

7 hours ago

हमास को छोड़िए…..अब हिजबुल्ला को खत्म करने में जुटा इजरायल

तेहरान। इजरायल और हिजबुल्ला के बीच की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इजरायली…

10 hours ago

गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 42 हजार की मौत 34,344 लोगों की हुई पहचान

रामल्लाह। गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 42 957 लोगों की मौत हुई है जिसमें…

10 hours ago

इजरायल में आधी रात को अचानक बजने लगे मोबाइल, साइबर अटैक की आशंका

तेलअवीव। लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक से बेहाल है। उसने आरोप…

10 hours ago

FBI का बड़ा खुलासा: ईरानी हैकर्स ने ट्रंप की सीक्रेट फाइल्स चुराकर बाइडेन की टीम को दी

वाॅशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी एफबीआई ने बयान में कहा है कि जुलाई महीने…

10 hours ago

अमेरिका में राष्ट्रपति कोई भी बने,एलन मस्क की रहेगी बल्ले-बल्ले

वाशिंगटन। टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क को नेताओं का…

10 hours ago