प्रदेश

उप राष्ट्रपति धनखड़ का चित्रकूट आगमन, भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आज सतना जिले के चित्रकूट आगमन पर मिनिस्टर इन वेटिंग राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने उनकी अगवानी की। उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंटकर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस मौके पर उप राष्ट्रपति धनखड़ का उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजवर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण नरेंद्र कश्यप, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कमिश्नर रीवा बी.एस. जामोद, आईजी विनीत खन्ना, डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे, कलेक्टर  अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी हेलीपैड पर पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चित्रकूट में आरोग्य धाम स्थित भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन ने उप राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट की। उप राष्ट्रपति धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी ने “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान में अपनी माँ की स्मृति में दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए।

उप राष्ट्रपति को दी भावभीनी विदाई

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के बाद सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पुन: चित्रकूट आये और शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गये।

प्रदेश की नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री बागरी, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

22 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

22 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

22 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

22 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

22 hours ago