नई दिल्ली । कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी परंपरागत सीट गड़ी सापला किलोई से चुनाव लड़ेंगे, वे अभी वहीं से विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। जुलाना से विनेश फोगाट, उदय भान, होडल से पीसीसी प्रमुख, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को भी टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने जेल में बंद सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पवार को भी टिकट दिया है। बादली के विधायक को फिर से टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में ज्यादातर विधायकों को दुबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने राव दान सिंह को भी टिकट दिया है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर हारे थे, हालांकि वह मौजूदा विधायक हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,16 Sep’24 Prime Minister Narendra Modi today inaugurated the 4th…
मॉस्को। रूस और चीन के बीच बढ़ती दोस्ती अब सैन्य मदद के रूप में सामने…
मास्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच राहत की खबर आई है। संयुक्त अरब…
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे…
पेरिस। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश के बाद अमेरिकी खुफिया…
नई दिल्ली। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा जहां 400 पार का नारा लगा…