मॉस्को। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को चेतावनी देकर कहा कि वे यूक्रेन युद्ध में लाल रेखा को पार न करे। रूसी विदेश मंत्री ने दो टूक कहा कि वॉशिंगटन मॉस्को के साथ आपसी संयम की भावना खोने लगा है। लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर अपनी खुद की रेड लाइन को पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें (अमेरिका) समझना चाहिए कि हमारी रेड लाइन मजाक बनाने के लिए नहीं है। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि वे कहां हैं।
लावरोव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के संभावित परिणामों को वॉशिंगटन समझेगा। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि वहां महत्वपूर्ण प्रभाव वाले उचित लोग बचे हुए हैं और मुझे उम्मीद है कि अमेरिका के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। इस बीच अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका किसी भी देश का स्वागत करता है जो यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने में मदद करने के लिए तैयार है।
दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार यूक्रेन में शांति का संकेत दिया है। उन्होंने भारत का नाम उन तीन देशों में लिया, जो यूक्रेन में संघर्ष रोकने को लेकर गंभीर है। पुतिन ने भारत के अलावा ब्राजील और चीन का जिक्र कर कहा कि यूक्रेन के मामले पर वह अपने इन दोस्तों के साथ संपर्क में हैं। पुतिन ने कहा, हम अपने मित्रों और भागीदारों का सम्मान करते हैं जो इस संघर्ष से जुड़े मुद्दों को ईमानदारी से हल करना चाहते है। मुख्य रूप से भारत, चीन और ब्राजील। मैं इस मुद्दे पर अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,16 Sep’24 Prime Minister Narendra Modi today inaugurated the 4th…
मॉस्को। रूस और चीन के बीच बढ़ती दोस्ती अब सैन्य मदद के रूप में सामने…
मास्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच राहत की खबर आई है। संयुक्त अरब…
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे…
पेरिस। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश के बाद अमेरिकी खुफिया…
नई दिल्ली। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा जहां 400 पार का नारा लगा…