केंद्रीय जेल भोपाल में हुआ जन्माष्टमी कार्यक्रम
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है। हमारे पर्व-त्यौहार जीवन को आनंदमयी बनाते हैं। अनेक अवसरों पर हम ग्रह, नक्षत्रों की अवस्था के अनुरूप त्यौहारों को मांगलिक अवसर मानकर मंगलकामनाएँ देते हैं। मांगलिक तिथियों पर आने वाले पर्व त्योहार मंगलकामनाऍं देने का अवसर है। शुभकामनाएँ सामान्य अवसरों पर दी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी उपस्थितों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय जेल,भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जेल के निकट जेल पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सहयोग से यह पेट्रोल पम्प प्रारंभ हुआ है।
प्रदेश में जेल सुविधाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल केंद्रीय जेल में 4 नई बैरक के भूमि-पूजन सहित प्रदेश की विभिन्न जेलों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। भोपाल की 4 बैरक की क्षमता 80 बंदियों की होगी। इसकी लागत तीन करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप जेल तराना जिला उज्जैन में आउटरवाल सहित नव निर्मित बैरक, केंद्रीय जेल नर्मदापुरम और उप जेल डबरा में वॉच टावर और केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में बेकरी यूनिट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जेल विभाग दक्षता से कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। केंद्रीय जेल भोपाल के अंतर्गत संचालित मां सरस्वती कला एवं संगीत विद्यालय की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम देखा। अपर मुख्य सचिव गृह और जेल श्री एस.एन. मिश्रा भी उपस्थित थे। जेल महानिदेशक श्री जी.पी. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित जन-प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश कृष्णमय हो गया है। हर जगह हर्ष उल्लास है। जेल में सुधार के कार्यक्रम चल रहे हैं। जेलें सुधार गृह के रूप में कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप जेलों में सुधारात्मक कार्यक्रम चल रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय जेल भोपाल के बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी तैयार की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झांकी की सराहना की। इस अवसर पर पुरूष और महिला बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक संजय पांडे ने आभार माना।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…