भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में नईदुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, समाज सेवा सहित अन्य विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को मालवा गौरव सम्मान से अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि नईदुनिया ने समाचार जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। सम्मान के लिए जिन प्रतिभाओं का चयन किया गया है वे उसके हक़दार हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर आवेश ख़ान, एडवांस होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित जन-प्रतिनिधि एवं समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…
संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ का MD ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, देश भर में नशे…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…
सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…
ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…