देश

अयोध्या के राम मंदिर में 4 साल में आया 20 किलो सोना,13 क्विंटल चांदी और ब्याज के 204 करोड़

अयोध्‍या। अयोध्या में भगवान प्रभुश्रीराम के मंदिर में 20 किलो सोना,13 किलो चांदी दान में मिली है। 5 अगस्‍त 2020 को राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से अब तक मंदिर को उपरोक्त दान मिला है। इसके अलावा ब्‍याज के तौर पर खाते में 204 करोड़ रुपये भी आ चुके हैं। मणिराम छावनी में हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इसकी जानकारी दी गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 का लेखा-जोखा पेश किया गया। इसमें बताया गया कि मंदिर के बचे निर्माण के लिए 850 करोड़ रुपये की धनराशि और खर्च होगी, जबकि मंदिर निर्माण में अब तक 540 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा अन्‍य सुविधाओं व व्यवस्थाओं के लिए 776 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

मंदिर के वित्तीय विवरण की जानकारी मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पिछले 4 सालों में दान में मिले सोने-चांदी की भेंट का भी ब्‍योरा पेश किया गया। चंपत राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ट्रस्ट के काउंटर पर जाकर लोगों ने 53 करोड़ रुपये चेक या कैश धन दिया। मंदिर के दान पत्र में 24 करोड़ 50 लाख रुपया आया है। 71 करोड़ रुपये ऑनलाइन के माध्यम से लोगों ने ट्रस्ट के खाते में जमा किया है। उन्‍होंने बताया कि मंदिर ट्रस्‍ट ने नियमानुसार पिछले साल अपना पंजीकरण विदेशी मुद्रा प्राप्त करने के लिए करवाया। इसमें मार्च 2024 तक 10 करोड़ 43 लाख रुपये प्राप्त हुए है। मंदिर ट्रस्‍ट के खाते में जमा धनराशि पर लगभग 204 करोड़ रुपया ब्‍याज मिला है। चंपत राय ने बताया कि बीते 4 वर्षों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना प्राप्त हुआ है। सोने-चांदी की जांच की जिम्‍मेदारी भारत सरकार की संस्था मिंट को सौंपी गई है। इसको मिंट के हैदराबाद स्थित टकसाल में गलाने का काम सितंबर में ट्रस्‍ट के दो सदस्‍यों के सामने किया जाएगा। मिंट को पहले चरण में 9.44 क्विंटल चांदी जांच के लिए दी गई है। मंदिर निर्माण समिति की बैठक में अयोध्या पहुंचे समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर वर्तमान में श्रमिकों की संख्या और उत्पादकता कम है। जो हमारे लिए चिंता का विषय है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा मे मंदिर के दूसरे तल व शिखर का निर्माण चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि हमारा लक्ष्य दिसंबर 2024 तक मंदिर को पूरा करने का है, जिसमें अब केवल 4 महीने ही बचे हैं। उन्होंने कहा इतने ही समय में हमें मंदिर का निर्माण करना है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

1 hour ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

5 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

5 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

5 hours ago