प्रदेश

MP News : हादसों की गुरुवार-शुक्रवार रात……मूह और पांढुर्णा में 12 लोगों की मौत, CM यादव ने दुःख जताया

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात दो बड़े हादसे हुए। इन हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इन दोनों हादसों पर शोक व्यक्त कर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इंदौर के महू क्षेत्र के चोरल में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत के ढहने से उसके नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में कुल सात मजदूरों की मौत हुई है। ये सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे और गुरुवार को छत का कार्य समाप्त करने के बाद वहीं सो गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

दूसरा हादसा पांढुर्णा जिले में हुआ। यहां मोहिघाट पर भोपाल से हैदराबाद की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 से ज्यादा घायल हैं। इसमें 10 से ज्यादा की हालत गंभीर है।

इन दोनों हादसों पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शोक व्यक्त कर कहा, शुक्रवार सुबह प्रदेश में दो स्थानों से दुखद घटनाओं की खबर से मन अत्यंत दुखी है। पांढुर्णा जिले अंतर्गत भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के नेशनल हाईवे से पलटने पर यात्रियों की असामयिक मौत होना और चोरल ग्राम में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से सात मजदूरों की दुःखद मृत्यु होना अत्यंत दुःखद है। हादसे में घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन को करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बस हादसे में गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया है। सीएम यादव ने कहा, दोनों हादसों के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने के निर्देश दिए हैं

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

3 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

6 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago