नई दिल्ली। भारत का एक ड्रोन पाकिस्तान सीमा में घुस गया और वहीं जाकर गिर गया। इस ड्रोन के गिरने से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। इसके बाद भारतीय सेना ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ड्रोन अनियंत्रित हुआ और पाकिस्तानी सीमा में जा गिरा। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। सूत्रों के अनुसार, जब भारतीय सेना को पता चला कि यह यूएवी पाकिस्तानी सैनिकों के पास है तो सेना ने पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन से संदेश भेजकर उसे वापस लौटाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह यूएवी भारतीय सीमा में प्रशिक्षण उड़ान पर था। मगर, सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर तकनीकी खराबी के कारण यह नियंत्रण से बाहर हो गया। यह भारत के भीम्बर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में चला गया।
रिपोर्टों के जरिए जब सेना को पता चला कि यूएवी पाकिस्तानी सीमा में पाकिस्तानी सैनिकों के पास है तो उसने हॉटलाइन से संदेश भेजा। इसमें कहा गया कि यूएवी को लौटा दिया जाए। पाकिस्तान की ओर से इसे इसका क्या जवाब आया है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार की शाम नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उसे सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर चाकन दा बाग के पास से पकड़ा। अजहर नाम के इस घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह किस मकसद से भारत में घुसपैठ की फिराक में था।
गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थिति और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। चौधरी ने जवानों से भी बातचीत की और शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। बीएसएफ का महानिदेशक नियुक्त होने के बाद चौधरी ने पहली बार जम्मू सीमांत क्षेत्र का दौरा किया है। जम्मू-कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने पंसार सीमा चौकी पर चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा उपायों तथा जवानों और पुलिस के बीच सहयोग पर चर्चा की।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 Sep'24 India’s economy continues to demonstrate robust growth and resilience,…
तेहरान। इजरायल और हिजबुल्ला के बीच की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इजरायली…
रामल्लाह। गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 42 957 लोगों की मौत हुई है जिसमें…
तेलअवीव। लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक से बेहाल है। उसने आरोप…
वाॅशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी एफबीआई ने बयान में कहा है कि जुलाई महीने…
वाशिंगटन। टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क को नेताओं का…