देश

पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर आया सर्वे: शाह, योगी और गडकरी के नामों पर चर्चा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर न केवल चर्चाएं हों रहीं हैं बल्कि इसके लिए सर्वे भी शुरु हो गए हैं। हाल ही में आए एक सर्वे में कई नेताओं के नाम सामने आए हैँ जिसमें उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली जैसे कई बिंदुओं को रखा गया था। अगस्त 2024 में जारी सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे।
सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों की राय से कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जो भविष्य में मोदी की जगह ले सकते हैं। अब जब प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के अंत से पहले 75 वर्ष की आयु को पार कर जाएंगे, तो स्वाभाविक रूप से लोग इस बारे में विचार कर रहे हैं कि मोदी के बाद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के लिए कौन से उम्मीदवार हो सकते हैं। इस सवाल ने न केवल राजनीतिक विश्लेषकों, बल्कि बीजेपी समर्थकों को भी सोचने पर मजबूर किया है कि मोदी के बाद कौन? सर्वे से पता चलता है कि 25 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अमित शाह का समर्थन किया है। लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी जैसे अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की तुलना में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे रखा है। यानी सर्वे की मानें तो लोग नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर अमित शाह को उनका उत्तराधिकारी देखना पसंद करेंगे। लगभग 19 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे स्थान पर रखा है। सर्वे के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भगवा पार्टी के भीतर शीर्ष स्थान के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं, जिन्हें 13 प्रतिशत वोट मिले हैं। इन तीनों नेताओं के बाद करीब 5-5 फीसदी वोटों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। हालांकि सर्वेक्षण में अमित शाह सबसे आगे हैं, लेकिन उनकी 25 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग फरवरी 2024 और अगस्त 2023 में पिछले सर्वे की तुलना में गिरावट दर्शाती है। पिछले दो सर्वेक्षणों में 28 प्रतिशत और 29 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा नेताओं में अमित शाह को चुना था।
Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 mins ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

4 mins ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

6 mins ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

9 mins ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

13 mins ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

17 mins ago