प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पर्वतारोही कु. प्रीति परमार ने की भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में पर्वतारोही कु. प्रीति परमार ने भेंट की। सीहोर जिले की 12 वर्षीय बेटी प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता के लिए कु. प्रीति को बधाई दी। भेंट के अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर उपस्थित थे। कु. प्रीति ने इस सफलता का श्रेय परिजन और बड़े भाई चेतन परमार को दिया है जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की अनुशंसा पर 4 लाख की आर्थिक मदद भी की थी जिससे कु. प्रीति को इस साहसिक अभियान में सफलता प्राप्त करने में कोई आर्थिक परेशानी न हो। कु. प्रीति ने गत 16 अगस्त रात 1:00 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 9 घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं। कु. प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे जिन्होंने भी पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह किया। उनकी योजना थी कि वे 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचें, लेकिन अत्यधिक खराब मौसम के कारण उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बावजूद, प्रीति और चेतन ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर इस चुनौती को पूरा किया। कु प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एल्ब्रस पर्वत, जिसकी ऊंचाई 5,642 मीटर है, को फतह करना हर पर्वतारोही का सपना होता है। प्रीति ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे पूरा किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और हिम्मत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रीति को पर्वतारोहण बैग और उपहार भी प्रदान किया। खेल संचालक श्री रवि गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

9 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

9 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

9 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

9 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

9 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

9 hours ago