प्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा की राष्ट्र सेवाएं सदैव याद की जाएंगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र की सेवा और समर्पण के लिए डॉ. शर्मा को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. शर्मा मध्यप्रदेश और राष्ट्र के गौरवशाली नेतृत्व थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था।

उल्लेखनीय है कि भारत के 9वें राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को भोपाल में हुआ था। वर्ष 1992 में डॉ. शर्मा ने भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण किया था। राष्ट्रपति बनने से पूर्व डॉ. शर्मा वर्ष 1987 में भारत के 8वें उप राष्ट्रपति भी रहे। डॉ. शर्मा ने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, इनमें भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-56), मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (1956-1971) और केंद्रीय संचार मंत्री (1974-77) के रूप में कार्य किया। वे दो बार लोकसभा के लिए भी चुने गए। डॉ. शर्मा आंध्रप्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

14 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

14 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

14 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

14 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

14 hours ago