प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव खाचरोद में स्वामी श्री निजानंद महाराज के आश्रम पहुंचे

पूजा अर्चना कर संतजन और नागरिकों के साथ भंडारे में हुए शामिल

रक्षाबंधन पर्व की सभी को दीं शुभकामनाएं

लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर खाचरोद के ग्राम चिरोला फंटा स्थित संत स्व. श्री श्री 1008 निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन किया। पूजन पंडित आशीष शर्मा, पंडित गोपाल शर्मा और पंडित श्याम कुमार शर्मा ने संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत  निजानं महाराज के गादी स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आरती की। पूजन-अर्चन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव आश्रम में संत स्व. श्री सच्चिदानंद जी महाराज की द्वितीय पुण्य-तिथि पर आयोजित भंडारे में संतों और स्थानीय नागरिकों के साथ शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आश्रम के नजदीक रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए और बहनों से राखी बंधवाई।

इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक नागदा खाचरोद दिलीप सिंह, कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा,  बहादुर सिंह बोरमुंडला,  राजेश कुशवाहा,  नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष  सीताराम परमार, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह अर्जला, सचिव  बालचंद रावत, व्यवस्थापक  रामानंद, सदस्य  सुरेंद्र सिंह वाचाखेड़ी,  ओंकार लाल पाटीदार,  बाबूलाल नायमा और अशोक राजावत मौजूद थे।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

12 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

12 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

12 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

12 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

12 hours ago