प्रदेश

बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के रचेंगे नए-नए कीर्तिमान : CM डॉ. यादव

जन्माष्टमी का पर्व प्रदेश में उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा

लाड़ली बहनों ने अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के अवंतिका महाविद्यालय में लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान रचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को मान-सम्मान दिलाने का काम किया हैं। पंचायत एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान जारी रहेगा, जिससे बहनों का सशक्त नेतृत्व प्रदेश को मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के ग्राम लेकोडा में लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने विशाल राखी भेंट कर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी बहनों को उपहार भेंट किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर शगुन के रूप में 250 रुपए की अलग से राशि अंतरित की गई है। उपस्थित सभी बहनों ने अपने हाथ खड़ा कर अपने खाते में राशि आने की सहमति जताई। लाड़ली बहनों ने कार्यक्रम में “मेरे प्यारे भैया लिखी” तख्तियां दिखाकर स्नेह जताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में हमारे गांव संबंधों के महत्व को प्रदर्शित कर रहे हैं। तीज त्यौहार की संस्कृति आज भी गांवों में जीवित है। हमारे गांव और गांव के लोग बहनों के आदर सम्मान की शिक्षा पूरे विश्व को दे रहे हैं। भारत की कुटुंब परंपरा में माता-पिता और बहन के आशीर्वाद से ही सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता। सभी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां दुनिया के सारे देश अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं वहीं हमारे देश में भारत माता के साथ पूरे विश्व को धरती मां के रूप में पूजा जाता हैं। मातृ संस्कृति का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवंतिका नगरी के महत्व को उल्लेखित करते हुए बताया कि हर युग में जिसका अस्तित्व हो, जिसका कभी अंत न हो वह अवन्तिका नगरी है। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ही भगवान श्री कृष्ण और बलराम 5 हजार वर्ष पूर्व शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में तीज त्योहारों की परंपरा अद्भुत हैं। राज्य सरकार सभी त्यौहार समाज को साथ जोड़कर उत्साह पूर्वक मनायेगी। जन्माष्टमी का पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड की प्रस्तुति, डमरू आदि गतिविधियों के माध्यम से सवारी का वैभव और आनंद निरंतर बढ़ रहा हैं। रक्षाबंधन के दिन बाबा महाकाल की सवारी में सीआरपीएफ के बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवंतिका महाविद्यालय के फिटनेस सेंटर का शुभारंभ किया और महाविद्यालय के परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौध-रोपण भी किया।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में बहनों द्वारा अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दे रही। मैं सभी बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ। उज्जैन की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरी तन्मयता से प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक  सतीश मालवीय, विधायक  जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव,  विवेक जोशी,  बहादुर सिंह बोरमुंडला, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

22 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

22 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

22 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

22 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

22 hours ago