मॉस्को। रविवार को सुबह सुबह रूस के पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बेहद तेज झटके आए हैं। यह भूकंप इतना तेज था कि इससे रूस के शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। रूस यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह (रूसी समय के अनुसार) ज्वालामुखी के पास लिए गए वीडियो में वहां समुद्र तल से 8 किलोमीटर (5 मील) ऊपर तक राख का गुबार उठता दिखा। वहीं इसके बाद ज्वालामुखी से लाल गर्म लावा बहता दिखा।यह ज्वालामुखी रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचटका में लगभग 181,000 की आबादी वाले तटीय शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 280 मील दूर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस भूकंप और उसके बाद हुए ज्वालामुखी विस्फोट से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 55 मील दूर था और इसकी गहराई लगभग 30 मील थी। इस भूकंप के किसी इमारतों को होने वाले संभावित नुकसान की जांच की जा रही है। सोशल फैसिलिटीज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…