देश

डॉक्टरों के प्रदर्शन पर होम मिनिस्ट्री अलर्ट, राज्यों की पुलिस को हर दो घंटे में रिपोर्ट देने को कहा

नई दिल्ली।आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देश भर में प्रदर्शनों का दौर तेज है। इसको लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को खास संदेश भेजा है। इसमें विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए। पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में कहा गया कि कृपया इस संबंध में कानून और व्यवस्था की स्थिति की हर दो घंटे की रिपोर्ट चार बजे से फैक्स/ ईमेल/ व्हाट्सऐप द्वारा गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए।

खबरों के मुताबिक एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इससे समय पर हालात के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे जरूरी कदम उठाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता बलात्कार मामले में कई खामियां नजर आईं। ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में, तेजी से कार्रवाई की जरूरत है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सुरक्षा स्थितियों पर नजर रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे रहे हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

2 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

2 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

2 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

3 hours ago