प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मभूषण एम.

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में पद्मभूषण एम. (मुमताज अली खान) ने सौजन्य भेंट की। एम. ने मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की सराहना की।

द सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक एम. भारत भवन भोपाल में आज प्रारंभ हुए दो दिवसीय एकात्म पर्व में भागीदारी के लिए पधारे हैं। पद्मभूषण एम. का आज शक्ति एवं अद्वैत वेदांत पर सारस्वत प्रबोधन भी हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के दौरान एम. ने फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम. के आगमन पर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

पद्मभूषण से सम्मानित एम. प्राचीन नाथ परम्परा के आध्यात्मिक आचार्य, समाज सुधारक, शिक्षाविद, लेखक एवं वैश्विक वक्ता हैं। अपने गुरु महेश्वरनाथ के साथ हिमाचल में दीर्घ काल तक भ्रमण के उपरांत गुरू की आज्ञा के अनुसार विभिन्न ग्रंथों की शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 2015-16 में “वॉक ऑफ होप’’ का नेतृत्व किया। कन्या कुमारी से कश्मीर तक यात्रा कर आध्यात्मिक साधकों के सानिध्य में रहे। उन्हें वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago