दुनिया

बांग्लादेश में सत्ता बदली अब कई देशों में राजदूतों को बदल रहे मोहम्मद यूनुस

ढाका। बांग्लादेश में सत्ता बदलने के बाद अब कई देशों में नियुक्त राजदूतों को भी बदला जा रहा है। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने छह देशों में नियुक्त राजदूतों को वापस आने के आदेश दिए हैं। इन राजदूतों की नियुक्ति शेख हसीना की सरकार में हुई थी। जानकारी के मुताबिक अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, जापान, जर्मनी, यूएई और मालदीव में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किए गए राजदूतों को वापस आने को कहा गया है।

वॉशिंगटन में मोहम्मद इमरान, मॉस्को में कामरुल हसन, रियाद में जावेद पटवारी, तोक्यो में शहाबुद्दीन अहमद, बर्लिन में मुशर्रफ हुसैन भुइयान, अबू धाबी में अबू जफर और माले में रीयर ऐडमिरल एसएम अबुल कलाम आजाद की नियुक्ति की गई थी। इन सभी को अंतरिम सरकार ने वापस आने का आदेश दिया है। एम्बेसडर कामरुल हसन को पांच जनवरी 2020 को मॉस्को में नियुक्त किया था। वहीं डॉ. मोहम्मद जावेद पटवारी को सऊदी अरब में अगस्त 2020 में नियुक्त किया था। मुशर्रफ हुसैन की नियुक्ति जर्मनी में दो अक्टूबर 2020 को की गई थी। उन्हें चेक रिपब्लिक, कोसोवो और इंटरनेशनल ट्राइब्यूनल फॉर लॉ ऑफ सी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया था। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के तीरफ से इन सबको नोटिस भेजा है। इसके अलावा वॉशिंगटन में नियुक्त प्रथम सचिव वहीदुज्जमान नूर और काउंसलर आरिफा रहमान रूमा को भी वापस बुलाया गया है।

ओटावा में काउंसल अपर्णा रानी पाल और काउंसल मोबाशविरा फरजान मिथिला को भी वापस लौटने का नोटिस भेजा है। बता दें कि बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था। उससे पहले हिंसक आंदोलन के चलते शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया और वह देश छोड़कर भारत आ गई थीं। फिलहाल शेख हसीना भारत में ही हैं। वहीं मोहम्मद यूनुस की अगुआई में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार काम कर रही है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago