प्रदेश

प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला हो गया है तिरंगामय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगति पथ पर है अग्रसर

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

स्कूली बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में उत्साह पूर्वक हुए शामिल

हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर क्षेत्र में हुआ आयोजन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया है। आजादी के पावन पर्व पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगतिपथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर आर.ओ.बी. से निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों, देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिये शुभकामनाएं दी। तिरंगा यात्रा में सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय, सांसद श्री वी.डी. शर्मा तथा दो बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।

तिरंगा यात्रा का लगभग 101 मंचों से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सावन की फुहार और देशभक्ति गीतों की धुन के बीच स्कूली बच्चे और खिलाड़ी तिरंगा लहराते हुए यात्रा में उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वेशधारी स्कूली बच्चों, भारत माता के रूप में संपूर्ण गरिमा के साथ आगे बढ़ती छात्राएं और ओज पूर्ण धुन बजाते स्कूली बैंड से सुभाष नगर क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा का लगभग 101 मंच से सभी समाज के लोगों, स्थानीय रहवासियों, स्पोर्ट्स क्लब, स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

12 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

12 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

12 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

12 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

12 hours ago