प्रदेश

पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ मनाया जाए हर घर तिरंगा अभियान : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से किया आहवान

केवल शासकीय न बने यह अभियान

सभी गलियों, मोहल्लों और कालोनियों के हर घर पर लहराए तिरंगा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए कठिन संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने और मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न बने, हम सभी गलियों, मोहल्लों और कालोनियों के हर घर पर तिरंगा लहराने का प्रण लें। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का आधार और देश को विशेष पहचान दिलाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी के 78वें वर्ष में हमारा यह प्रयास हो कि माताओं-बहनों और युवाओं को प्रगति के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

4 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

4 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

4 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

4 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

4 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

4 hours ago