धमतरी। जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के ठिकानों से जवानों ने 38 लाख रुपए नकद बरामद किए है। इसके साथ ही कई विस्फोटक सामग्री भी जब्त किया है। गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ गरियाबंद और ओडिशा बार्डर पर स्थित ग्राम पोंडी के करीब हुआ है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG की एक संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को हावी होते देख नक्सली मौके से भाग निकले। मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के द्वारा डंप किए हुए 38 लाख रुपए जब्त किए हैं। इसके साथ ही 31 डेटोनेटर, 23 UBGL लांचर, कारतूस, नक्सली साहित्य और भारी मात्रा में राशन समाग्री बरामद किया है।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…