भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। विवेक सागर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है और शाबाशी भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुझे अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…