उनके बेटे ने कहा था- वे अभी भारत नहीं छोड़ेंगी
बांग्लादेश में हसीना की पार्टी अवामी लीग और उनके सहयोगी दलों से जुड़े 29 नेताओं की हत्या
-चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस देश लौटेंगे
ढाका। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गुरुवार को रात साढ़े 8 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई सरकार में 15 सदस्य होंगे। अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस भी गुरूवार को पेरिस से बांग्लादेश लौटेंगे। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना यूएसई या सऊदी अरब जा सकती हैं। लंदन में पनाह न मिलने के बाद वे फिनलैंड या मिडिल ईस्ट के देश जैसे यूएसई और सऊदी जा सकती हैं। इससे पहले हसीना के बेटे वाजेद जॉय ने कहा था कि उन्होंने किसी दूसरे देश से पनाह नहीं मांगी हैं। हसीना अभी भारत में ही रहेंगी। दूसरी तरफ, बांग्लादेश में हसीना की पार्टी अवामी लीग और उनके सहयोगी दलों से जुड़े करीब 29 नेताओं की हत्या कर दी गई।
लंदन में पनाह न मिलने के बाद शेख हसीना अब यूएई, सऊदी अरब या फिनलैंड जा सकती हैं। हालांकि, उनके बेटे वाजेद जॉय ने कहा है कि हसीना ने फिलहाल किसी और देश में शरण नहीं मांगी है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने हसीना का वीजा रद्द कर दिया था। अमेरिकी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।
भारतीय दूतावास के 190 कर्मचारी बांग्लादेश से लौटे
बांग्लादेशी एक्टर शान्तो खान और उनके पिता सलीम खान को भी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। सलीम अवामी लीग पार्टी से जुड़े थे। बांग्लादेश में सुरक्षा कारणों के चलते वहां से भारतीय के दूतावास के 190 कर्मचारियों को निकाला गया है। वहीं बांग्लादेश में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले स्टूडेंट्स की सिफारिश के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया। पड़ोसी देश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ दिया था। वह मिलिट्री एयरक्राफ्ट से भारत आई थीं। फिलहाल उन्हें सेफ हाउस में रखा गया है।
छात्रों ने देश को दूसरा विक्ट्री डे दिलाया
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने आंदोलन का हिस्सा रहे छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं बहादुर छात्रों को देश को दूसरा विक्ट्री डे देने पर बधाई देता हूं। हमें इस जीत का सही इस्तेमाल करना है। मैं सभी से शांत रहने और हिंसा न करने की अपील करता हूं। हमें साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाना है।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…