दुनिया

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा: मचा हड़कंप

वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए बनाई जा रही योजना का पर्दाफास हुआ है। योजना के तहत ईरान ने पाकिस्तानी नागरिक को ट्रंप की हत्या के लिए हायर किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने पाकिस्तानी व्यक्ति आसिफ रजा मर्चेंट (46) पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। उसके ईरानी सरकार से संबंध हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व अमेरिकी अधिकारी इस साजिश का निशाना थे। बता दें कि एफबीआई ने कथित हत्या की साजिश का खुलासा ऐसे समय में किया है, जब कुछ सप्ताह पहले ही पेन्सिलवेनिया में एक 20 वर्षीय युवक ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर एक रैली में गोली चलाई थी। इस हमले में ट्रंप की जान जाते-जाते बची थी। गोली पूर्व राष्ट्रपति के कान को छूते हुए निकली थी। ट्रंप ने खुद को जिंदा बचने को भगवान का चमत्कार कहा था। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने हमलावर को तुरंत मार गिराया था। एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि जांचकर्ताओं को इस बात के सबूत नहीं मिले हैं, पेन्सिलवेनिया में हुई गोलीबारी से मर्चेंट का कोई संबंध था।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, ब्रुकलिन में एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें आसिफ मर्चेंट पर हत्याओं को अंजाम देने के लिए अगस्त के अंत या सितम्बर की शुरुआत में हत्याओं को अंजाम देने के लिए न्यूयॉर्क शहर की यात्रा करने और एक हत्यारे के साथ काम करने का आरोप है। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, मर्चेंट ने बताया कि अमेरिका में उन लोगों को निशाना बनाना चाहता था, जो पाकिस्तान और (मुस्लिम) दुनिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उसने कहा था कि ये सिर्फ सामान्य लोग नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि मर्चेंट को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, जब वह अमेरिका छोड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके कुछ ही समय पहले उसकी मुलाकात उन कथित हत्यारों से हुई थी, जो दरअसल अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अंडरकवर एजेंट थे। उसे संघीय हिरासत में रखा गया है। अभियोजकों का कहना है कि मर्चेंट हत्या करने के लिए शूटर की तलाश कर रहा था। इसके साथ एक महिला, जो रेकी कर सके और लगभग 25 लोग चाहिए थे, जो हत्या के बाद ध्यान भटकाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर सकें।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

12 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

12 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

12 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

12 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

12 hours ago