देश

राहुल-प्रियंका के सामने कुलियों ने किया दर्द बयां, ग्रुप-डी का दर्जा दिलाने की रखी मांग

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिल्ली में लोगों का बोझ उठाने वाले कुलियों से मुलाकात की जहां राहुल-प्रियंका के सामने कुलियों ने अपना दर्द बयां किया। कुली मोहम्मद करीम अक्रान ने कहा कि वह राहुल गांधी से कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से कुली यहां इकट्ठा हुए हैं। 2008 में जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे तब उन्होंने हमें ग्रुप डी का दर्जा दिया था, जिसके कारण हम अपना घर चला रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही बैटरी कारों से हमारे पास कोई काम नहीं बचा है और हम घर चलाने को मजबूर हैं।

करीम ने बताया कि उसने राहुल गांधी से कहा कि 2008 की तरह कुलियों को ग्रुप-डी का दर्जा दिया जाना चाहिए। उसने कहा कि हम कुलियों को उम्मीद है कि राहुल गांधी हमारा मुद्दा उठाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने भारतीय रेलवे लोको पायलटों से मुलाकात की थी उन्होंने कर्मचारियों की कमी के कारण आराम नहीं मिलने की शिकायत की थी। राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उनके मुद्दों को संसद में उठाएंगे। उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पूरे भारत के 50 से ज्यादा लोको पायलटों से मुलाकात की पायलटों ने उन्हें अपनी समस्याएं से अवगत कराया।

पायलटों ने कहा कि वह घर से दूर रहते हैं, लंबी दूरी तक ट्रेन चलाते हैं और अक्सर उन्हें बिना ब्रेक दिए ड्यूटी पर भेज दिया जाता है। इससे वह काफी तनाव में रहते हैं और एकाग्रता की भी कमी रहती है, जो दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी बन सकता है। लोको पायलट 46 घंटे के साप्ताहिक आराम की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ‘लोको पायलट’ रेलवे परिवार के अहम सदस्य हैं लेकिन विपक्ष उनका मनोबल गिराने के लिए दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने एक्स पर लोको पायलटों की कार्यदशा सुधारने के लिए रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोको पायलट की ड्यूटी के घंटे पर सावधानीपूर्वक नजर रखी जाती है। गाड़ी के फेरों के बाद ध्यानपूर्वक उन्हें आराम दिया जाता है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

8 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

8 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

8 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

8 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

8 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

8 hours ago