दिवंगत बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने और हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रीवा के ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल आयु के मासूम बच्चों की असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत बच्चों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…