दुनिया

किम के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा…….उत्तराधिकारी की दौड़ में बेटी और बहन

प्योंगयांग । उत्तर कोरिया की सत्ता पर साल 2011 से किम जोंग उन काबिज हैं। यह सत्ता में किम ही सर्वेसर्वा हैं, लेकिन हालिया समय में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई चर्चा सामने आई हैं। किम को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटिज है। किम का परिवार दिल की बीमारियों से भी पीड़ित रहा है। किम के पिता की 2011 और दादा की 1994 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इसके बाद उत्तर कोरिया के सत्ता गलियारों में ये बहस भी शुरू हो गई है कि किम की विरासत को कौन संभालेगा। इसमें किम की बेटी, बहन और बेटा का नाम चल रहा है।

किम अपनी बेटी किम जूए को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिसकी उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है। किम परिवार की बहन और बेटा भी दौड़ में शामिल हैं। खासतौर से किम की बहन के नाम ने पश्चिम के देशों में हलचल बढ़ाई है, जिसे काफी क्रूर बताया जाता है। हालांकि दक्षिण कोरिया के जासूसों का मानना है कि किम जूए को सत्ता मिलने की ज्यादा संभावना है। इसकी वजह ये है किम खुद उस सत्ता संभालने के तौर तरीके बता रहे हैं। किम की पसंदीदा संतान के रूप में किम जूए को अपने पिता के साथ देखा गया है। किम जूए प्योंगयांग में घर पर ही पढ़ाई करती हैं और तैराकी, स्कीइंग और घुड़सवारी भी सीख रही हैं। जूए का दावा इसलिए मजबूत लगता है क्योंकि किम जोंग उन भी 2000 के दशक के अंत में अपने पिता किम जोंग इल के इर्द-गिर्द उत्तर कोरियाई मीडिया में इसी तरह से दिखाई देने लगे थे।

इस सूची में बहन किम योजोंग का नाम भी चर्चा में है, बहन को अपनी क्रूरता के लिए जाना जाता है। किम योजोंग कई मामलों में अपने भाई किम जोंग उन के साथ मिलकर काम करती देखी गई हैं। उत्तर कोरिया के बारे में जानकारी रखने वाले जानकारों का मानना है कि कि योजोंग अपने भाई और पिता से भी ज्यादा तानाशाही रवैया रखती है। कुछ विशेषज्ञ किम योजोंग को दुनिया की सबसे खतरनाक महिला तक कह चुके हैं।

किम जोंग उन का एक और वारिस उनका बेटा हो सकता है। कई सालों से ऐसी अफवाह है कि किम जोंग उन का एक बेटा है, जो उनका उत्तराधिकारी बन सकता है। बताया जाता है कि किम का बेटा 14 साल का है। ऐसा भी दावा किया जाता है कि किम अपने बेटे को उत्तराधिकारी के रूप में पर्दे के पीछे से नियुक्त कर सकते हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

12 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

12 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

12 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

12 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

12 hours ago