देश

नए संसद भवन की छत से टपका बारिश का पानी,विपक्ष ने घेरा: 12 सौ करोड़ की लागत से बना है नया संसद भवन

नई दिल्ली। 12 सौ करोड़ की लागत से बना नया संसद भवन की छत से पानी टपकने लगा है। नई संसद की भी तस्वीरें सामने आई, जहां जलभराव के हालात नजर आए। यही नहीं इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसमें नई संसद के अंदर पानी टपकता दिखाई दिया। इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। देश की नई संसद में बारिश का पानी आने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने एक्स किया। उन्होंने कहा कि बाहर पेपर लीकेज, संसद में वाटर लीकेज। राष्ट्रपति की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली संसद की लॉबी में पानी का लीकेज चौंकाने वाला है। संसद के नए भवन में ऐसा होना मौसम संबंधी समस्याओं को उजागर करता है। ये पूरा घटनाक्रम इसका निर्माण पूरा होने के महज एक साल बाद ही सामने आई है। कांग्रेस सांसद ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है और इस संबंध में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। मूसलाधार बरसात से बुधवार शाम देश की राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो गई। मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि कई इलाके जलमग्न हो गए। चाहे लुटियंस दिल्ली हो या फिर दूसरे इलाके, झमाझम बरसात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। ऑफिस से घर लौटने का टाइम था ऐसे में कई जगह सड़क पर जाम के हालात नजर आए।

समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भी नई संसद की छत से पानी टपकने पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…। दिल्ली में बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान नई संसद के अंदर चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई। पार्लियामेंट कैंपस में जहां से सांसदों की आवाजाही होती है वहां गेट पर जलभराव की तस्वीरें सामने आई। यही नहीं नई संसद की लॉबी में छत से पानी टपकने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई नजर आई। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े किए। एक यूजर ने लिखा कि आपको पता है नई वाली संसद 1,200 करोड़ में बनी है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

10 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

10 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

10 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

10 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

10 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

10 hours ago