प्रदेश

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त खाड़े

अपर संचालक खरे, चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

भोपाल : आप सभी ने लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के माध्यम से आपने जन-कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को दें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े और संचालक श्री रौशन कुमार सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक  मनोज खरे, अपर संचालक  एच. एल. चौधरी, सहायक ग्रेड-2  कैलाश घोड़की और वाहन चालक  राजेंद्र मोहले को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अपर संचालक जी.एस. वाधवा, अपर संचालक संजय जैन सहित जनसंपर्क परिवार उपस्थित था।

अपर संचालक मनोज खरे, अपर संचालक एच. एल. चौधरी सहित सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन काल के अनुभव साझा किए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तल ने किया।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

14 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

14 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

14 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

14 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

14 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

14 hours ago