दुनिया

पेरिस ओलंपिक : मनु ने सरबजोत के साथ 10 मीटर मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

एक ही ओलंपिक में पहली बार किसी भारतीय ने जीते दो पदक

पेरिस : भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। मनु का ये दूसरा पदक है, इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ ही मनु ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली खिलाड़ी बन गयी हैं जिसने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।

मनु और सरबजोत ने 10 मीटर मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन को 16-10 से हराया। गौरतलब है कि मनु से पहले ओलंपिक इतिहास में केवल दो भारतीय खिलाड़ी ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीते हैं। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार ने साल 2008 और 2012 में कुश्ती में पदक जीते थे। इसी तरह बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने साल 2016 और 2020 में पदक जीते थे।

मनु और सरबजोत को मिश्रित टीम इवेंट में पहले शॉट्स में हार मिली थी पर इसके बाद लगातार तीन शॉट्स में जीत हासिल करते हुए इस जोड़ी ने 6-2 की बढ़त हासिल कर ली। लगातार चौथे शॉट्स में जीत हासिल करते हुए भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली।

वहीं कोरिया ने 5 शॉट के बाद टाइम आउट लिया था और वापसी करते ही भारत के खिलाफ 2 अंक हासिल किया। भारत के पास अब 8-4 की बढ़त हो गयी। आठवें शॉट में मनु विफल रही और पहली बार 10 से कम स्कोर किया। कोरियाई जोड़ी ने इस सीरीज को जीता पर भारतीय जोड़ी इसके बाद भी 10-6 से आगे रही। 10वीं सीरीज में जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने बढ़त को 14-6 कर लिया।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

India has undertaken numerous initiatives to support MSMEs:FMIndia has undertaken numerous initiatives to support MSMEs:FM

India has undertaken numerous initiatives to support MSMEs:FM

Ira Singh Khabar Khabaron ki,22 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has said that the…

20 hours ago
FM’s US-Peru visit aims to strengthen India’s global economic roleFM’s US-Peru visit aims to strengthen India’s global economic role

FM’s US-Peru visit aims to strengthen India’s global economic role

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has commenced a high-level…

1 day ago
Gujarat:Asiatic Lion census to be conductor in two phases from May 10Gujarat:Asiatic Lion census to be conductor in two phases from May 10

Gujarat:Asiatic Lion census to be conductor in two phases from May 10

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Gujarat is set to carry out the 16th edition…

1 day ago

India’s Forex Turnover doubled in 4 yrs:RBI Governor

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 April'25 India’s financial markets have developed into a dynamic and…

3 days ago

India Stands Out as the Only Major Market to Rise After US Tariff Announcement

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April’25 India has surprised many by becoming the only major…

4 days ago

Govt Not Considering GST on UPI Transactions Above Rs 2,000, Says Finance Ministry

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,19 April '25 The Ministry of Finance on Friday firmly dismissed…

4 days ago