राउरकेला। झारखंड के राउरकेला में मालगाड़ी से टकराकर हावड़ा-मुंबई मेल (12810) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मंगलवार तड़के 3:43 बजे हुआ। टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अब तक दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना है। 2 यात्रियों के शव निकाले गए हैं।
हादसा झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ाबंबू के पास हुआ है। सूचना मिलते ही राहत तथा बचाव दल को मौके पर रवाना किया गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। सबसे सबसे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालना शुरू किया।
हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। रेलवे अधिकारी पटरी की मरम्मत और ट्रेन परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
टाटानगर: 0657-2290324, 73523
चक्रधरपुर: 06587-238072, 72770
राउरकेला: 0661-2501072, 0661-2500244, 0661-2500191, 0661-2500171
झारसुगुड़ा: 06645-272530
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…
संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ का MD ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, देश भर में नशे…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…