दुनिया

लक्ष्मी साबित हो रही कमला हैरिस, 1 हफ्ते में जुटाए 1600 करोड़ रुपये

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को अपने लेटेस्ट फंडरेजिंग की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हैरिस की कैंपेन टीम को 66 प्रतिशत से अधिक फंड 2024 के चुनाव में पहली बार चंदा दे रहे लोगों से प्राप्त हुआ है। वहीं, 1,70,000 से अधिक वॉलंटियर्स ने कमला हैरिस के कैंपेन में मदद करने के लिए साइन अप किया है। फोन कॉल, जनसंपर्क और वोटिंग से जुड़े कामों में यह लोग मदद करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन किया। इसके एक हफ्ते बाद ही कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। इसके बाद से कमला हैरिस लगातार चुनाव अभियान में जुटी हुई है। उनके चुनावी अभियान को जबरदस्त समर्थम मिल रहा है। शायह यहीं कारण है कि कमला हैरिस को महज एक सप्ताह में ही 200 मिलियन डॉलर (16,74,20,70,000) का फंड मिला है। यह सभी धनराशि उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान जुटाई है।

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप के अभियान ने जुलाई की शुरुआत में कहा कि उसने दूसरी तिमाही में 331 मिलियन अमरीकी डॉलर जुटाए, जो कि डेमोक्रेटिक सहयोगियों द्वारा जुटाए गए 264 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक है। जून के अंत में ट्रंप के अभियान के पास 284.9 मिलियन अमरीकी डॉलर नकद थे, जबकि उस समय डेमोक्रेटिक अभियान के पास 240 मिलियन अमरीकी डॉलर नकद थे। चुनावों में अब 100 दिन बाकी हैं। पिछले हफ़्ते के सर्वेक्षणों में हैरिस और ट्रंप के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है, जिससे अभियान के लिए कड़ी टक्कर की स्थिति बन गई है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

18 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

18 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

18 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

18 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

18 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

18 hours ago