दुनिया

दुनिया का दूसरा सबसे जोखिम वाला शहर कराची

कराची । पाकिस्तान आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है। पाकिस्तान चाहता है कि टूरिस्ट आए, जिससे उसकी कमाई हो सके। लेकिन पाकिस्तान की उम्मीदों पर एक रिपोर्ट ने पानी फेर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का कराची शहर दुनिया के दूसरे सबसे जोखिम वाले शहरों में से एक है। कराची को 100 में से 93.12 नंबर के साथ पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है। फोर्ब्स एडवाइजर की तीन सबसे जोखिम भरे शहरों की सूची जारी की गई।

बेनेजुएला के कराकस के बाद कराची दूसरे स्थान पर था। कराकस का स्कोर 100 था। म्यांमार का यांगून 100 में से 91.67 स्कोर के साथ तीसरा सबसे खतरनाक शहर है। रिपोर्ट में सबसे खतरनाक दूसरा शहर होने का कारण उच्च व्यक्तिगत सुरक्षा जोखिम, अपराध, हिंसा, आतंकवादी खतरों, प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक कमजोरियों से जोखिम है। रिपोर्ट कहती है कि कराची को अमेरिकी विदेश विभाग से दूसरी सबसे खराब यात्रा सुरक्षा रेटिंग मिली है, जो यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहता है।

फोर्ब्स एडवाइजर ने कहा कि पर्यटकों के लिए सबसे अधिक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की सूची बनाने के लिए, सात प्रमुख मैट्रिक्स में दुनिया के 60 शहरों की तुलना की गई। कराची बार-बार नहीं रहने लायक शहरों की सूची में आता रहा है। 2017 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से कराची को दुनिया के सबसे कम सुरक्षित शहरों में नामित किया गया था। दुनिया के खतरनाक शहरों की ही तरह फोर्ब्स एडवाइजर की ओर से सबसे सुरक्षित शहरों की भी लिस्ट सामने आई है। दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। जापान का टोक्यो दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

14 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

14 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

14 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

14 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

14 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

14 hours ago