खेल

निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को भारत का पदक का खाता खुल गया है। भारत को पहला पदक दिलाने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ निशानेबाजी में मनु इस बार कोई भी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने दूसरी बार ही ओलंपिक में हिस्सा लिया है।

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के साथ ही भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। यह मनु भाकर का दूसरा ही ओलंपिक रहा है। इससे पहले उन्होंने पिछले टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई थी, जिस कारण वो पदक नहीं जीत पायी थी पर इस बार मनु ने कोई गलती नहीं की।

भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता है। मनु 10 मीटर एयर पिस्टल में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गयी हैं। उन्होंने 221.7 के कुल स्कोर के साथ ही कांस्य पदक हासिल किया। वह रजत जीत के करीब पहुंच गयी थी पर अंतिम समय में कोरियाई निशानेबाज किम येजी ने बढ़त हासिल कर ली। किम ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पर निशाना साधाद्य। वहीं कोरिया की ही ओ ये जिन ने 243.2 के साथ रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। मनु ने मुकाबले में 10.6 शॉट से शुरुआत की। 10.9 सर्वश्रेष्ठ है जो 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के हासिल किया जा सकता है। भाकर का दूसरा शॉट 10.2 है और उनका तीसरा शॉट 9.5 पर आ गया है।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

FPIs Pull $2.27 Billion from Indian Debt in April, Marking Largest Outflow Since May 2020FPIs Pull $2.27 Billion from Indian Debt in April, Marking Largest Outflow Since May 2020

FPIs Pull $2.27 Billion from Indian Debt in April, Marking Largest Outflow Since May 2020

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,24 April’25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) have withdrawn over $2.27 billion…

1 day ago
India Likely to Top Global Growth Charts Despite IMF, World Bank Forecast RevisionsIndia Likely to Top Global Growth Charts Despite IMF, World Bank Forecast Revisions

India Likely to Top Global Growth Charts Despite IMF, World Bank Forecast Revisions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,24 April'25 Despite downward revisions from major global financial institutions, India…

1 day ago
Bharat vs. India: Uneven Recovery in Rural and Urban RegionsBharat vs. India: Uneven Recovery in Rural and Urban Regions

Bharat vs. India: Uneven Recovery in Rural and Urban Regions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 April’25 India's economic narrative in 2025 is a tale of…

2 days ago

India has undertaken numerous initiatives to support MSMEs:FM

Ira Singh Khabar Khabaron ki,22 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has said that the…

3 days ago

FM’s US-Peru visit aims to strengthen India’s global economic role

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has commenced a high-level…

4 days ago

Gujarat:Asiatic Lion census to be conductor in two phases from May 10

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 April'25 Gujarat is set to carry out the 16th edition…

4 days ago