भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन हो गया। सोमवार सुबह उन्होंने भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 1990 में आरिफ पहली बार विधायक बने थे। भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से आरिफ 6 बार के विधायक रह चुके हैं। वहीं, दो बार मध्य प्रदेश सरकार (पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार) में मंत्री के पद पर भी बने रहे। उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग सौंपा गया था। हालांकि, खराब सेहत रहने की वजह से आरिफ अकील ने 2023 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से अपने बेटे आतिफ अकील को टिकट दिलवाया। वर्तमान में आतिफ भोपाल उत्तर से विधायक हैं। 72 वर्षीय आरिफ हृदय रोग से परेशान चल रहे थे। इलाज के लिए वह भोपाल के अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती हुए थे।
रविवार रात को उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बता दें कि उनका अस्पताल में ही निधन हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आरिफ अकील की हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…