दुनिया

रईस मुकेश अंबानी के बेटे की शादी को लेकर चीन फैला रहा प्रोपेगैंडा

बीजिंग। भारत के खिलाफ जहरीले बयान देने वाला चीन अब शादी को लेकर निशाना बना रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी देख चीन के होश उड़े गए हैं। भारत की प्रगत‍ि से नफरत करने वाला चीन सोशल मीडिया में अनंत अंबानी की शादी के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी सोशल मीडिया वॉरियर झाओ दाशुआई ने पीएम मोदी के खिलाफ निशाना साधा है। उसने कहा कि भारत के पीएम मोदी इस सबसे धनी आदमी की शादी में गए जबकि पांच साल में भारत के बच्‍चों की 46 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है। चीनी प्रोपेगैंडा वॉरियर को भारतीयों ने भी करारा जवाब दिया और याद दिलाया कि इस शादी में खुद चीनी राजदूत आए थे और उन्‍होंने इसे यादगार बताया था।

झाओ दाशुआई ने अंबानी परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि अंबानी परिवार को यह पता है कि उन्‍हें यह पैसा पीएम मोदी और क्रोनी कैपटलिज्‍म की वजह से मिला है। चीनी प्रोपेगैंडा फैलाने वाले वॉरियर को अमेरिका के सीनियर फेलो तन्‍वी मदान ने करारा जवाब दिया है। तन्‍वी ने एक्‍स पर लिखा, अजीब। चीनी प्रोपेगैंडा भारत की शाही शादी के पीछे लग गया है जिसमें चीन के राजदूत भी शामिल हुए थे और जिसे एक ऐसे परिवार ने आयोजित किया था जिसके साथ चीनी कंपनियां खुद व्यापार करना चाहती हैं।

इससे पहले भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने इस शादी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर शानदार शादी बताया था। चीनी राजदूत ने इस शादी की तस्‍वीरें भी पोस्‍ट की थीं। उन्‍होंने लिखा था-नए कपल और दोहरी खुशी के लिए बहुत शुभकामनाएं। चीनी राजदूत की तस्‍वीरों पर कई तरह के रिएक्‍शन आए हैं। चीनी राजदूत शू चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सीपीसी कम‍िटी में सदस्‍य हैं।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

5 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

9 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

9 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

9 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

9 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

9 hours ago