देश

मुश्किल में मोदी की मंत्री! कांग्रेस ने चुनाव शून्य घोषित कराने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

धार। जिले से सांसद चुनी गईं मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वजह ये है कि कांग्रेस ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। कांग्रेस ने तमाम तर्क रखते हुए अपनी याचिका में चुनाव को शून्य कराने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवैल ने इस याचिका में आरोप लगाया है कि सावित्री ठाकुर ने अपनी आय संबंधी जानकारियों को छिपाया है। सावित्री ठाकुर, जो महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य मंत्री हैं, पर आरोप है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र में अपनी आय संबंधी गलत जानकारी दी और कुछ जानकारियां दी ही नहीं। राधेश्याम मुवैल, जो धार संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे और चुनाव हार गए थे, ने आरोप लगाया है कि शपथ पत्र में कुछ कॉलम खाली छोड़ दिए गए थे। उन्होंने इस आधार पर धार के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

राधेश्याम मुवैल ने याचिका में दावा किया गया है कि सावित्री ठाकुर ने 2018-19 की अपनी सालाना आय गलत बताई और अपने परिवार की आय का विवरण भी नहीं दिया। इस आधार पर, उन्होंने अदालत से सांसद सावित्री ठाकुर का चुनाव शून्य घोषित करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। चुनाव शून्य करना का अर्थ होता है चुनाव के परिणाम को अवैध या अस्वीकार्य घोषित करना। इसका मतलब है कि किसी कारणवश चुनाव में हुए अनियमितताओं या गलतियों के आधार पर अदालत या संबंधित प्राधिकरण चुनाव के परिणाम को रद्द कर देता है। इस स्थिति में, संबंधित चुनाव को फिर से कराए जाने की आवश्यकता हो सकती है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

20 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

25 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

28 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

32 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

36 mins ago