देश

यूपीएससी चेयरमैन का मनोज सोनी का इस्तीफा, कहा, इसका पूजा खेडकर विवाद से संबंध नहीं

नई दिल्ली । यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने कार्यकाल खत्म होने से पांच साल पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। हालांकि मनोज ने कहा है कि उनका इस्तीफा ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर से जुड़े विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। मनोज ने 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

मनोज सोनी यूपीएससी में 2017 से सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। 16 मई, 2023 को उन्होंने यूपीएससी के अध्यक्ष का पद संभाला था। जिसका कार्यकाल छह साल का होता है। 2017 से पहले मनोज सोनी गुजरात की दो विश्वविद्यालयों में वाईस चांसलर के तौर पर लगभग 15 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। 2005 में उन्हें 40 साल की उम्र में ​​​​​​​वडोदरा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर के तौर पर नियुक्त किया गया था। वे देश के सबसे कम उम्र के वाईस चांसलर बन गए थे। मनोज सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है।

 

-पूजा खेडकर के बाद यूपीएससी चर्चा में

यूपीएससी प्रोबेशनर आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ आरोपों के बाद सुर्खियों में है, जिन्होंने कथित तौर पर पर सिविल सेवाओं में प्रवेश पाने के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स में हेटफेर की थ। हालांकि, मनोज सोनी के इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि इस मामले से कोई संबंध नहीं है। यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल मई 2029 तक था।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

18 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

18 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

18 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

18 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

18 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

18 hours ago