देश

खराब सेहत का बहाना लेकर जेल से बाहर निकलने के लिए केजरीवाल की नई पैंतरेबाजी

नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र किया गया है। चिट्ठी में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल जेल में जानबूझ कर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे हैं। कम कैलोरी से उनका वजन कम हो रहा है। केजरीवाल प्रॉपर डाइट नहीं ले रहे हैं। 6 जून से 13 जुलाई के बीच प्रॉपर डाइट नहीं ली गई। केजरीवाल डाइट चार्ड का पालन नहीं कर रहे हैं।

चिट्ठी में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा गया है कि एलजी ने मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित चिकित्सा आहार और दवाओं का सेवन न करने पर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे हैं. वह डॉक्टरों द्वारा दिए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

एलजी ऑफिस द्वारा लिखी चिट्ठी को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘ये क्या मजाक कर रहें हैं एलजी साहब? क्या कोई आदमी ख़ुद की रात में शुगर कम करेगा? जो की बहुत खतरनाक है। एलजी साहब बीमारी के बारे में पता नहीं तो आपको ऐसी लेटर नहीं लिखनी चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।’

उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ‘भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल आठ से ज्यादा बार 50 से नीचे आया। सीएण कोमा में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है।’

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक और षडयंत्र का पर्दाफाश हुआ है। तिहाड़ जेल के सुप्रीटेंडेंट की चिट्ठी सार्वजनिक हो गई है। इसमें साफ लिखा है कि कोर्ट के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल को घर का भोजन दिया जाता है। 6 जून से 13 जुलाई के बीच जानबूझकर लो कैलोरी का भोजन ले रहे हैं। वे लगातार डाइट को कम कर रहे हैं, ताकि वजन कम हो जाए। सहानुभूति चाहते हैं।

कोर्ट में कहना चाहते हैं कि जेल में वजन कम हो रहा है। ताकि बेल मिल जाए। केजरीवाल 21 दिन बेल पर थे। सुबह से शाम आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार किया, मेहनत की, दौड़ते रहे। तब तबीयत बिल्कुल ठीक थी। जेल जाने से दो दिन पहले स्वांग रचा कि तबीयत ठीक नहीं है। दो किलो वजन कम होने का कारण वही है। जेल में इंसुलिन मिल रही है। 7 जून को रात्रि भोजन से पहले चार यूनिट इंसुलिन चाहिए थी, वो नहीं ली। वो किसी तरह से खराब सेहत का बहाना लेकर जेल से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

18 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

18 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

18 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

18 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

18 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

18 hours ago